सादाबाद: सादाबाद में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल, देवर-भाभी को गंभीर हालत में किया गया रेफर
हुलासी गढ़ी के पास दो बाईकों की टक्कर में देवर भाभी सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें लोगों के द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से डॉक्टर ने देवर भाभी की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया है। गीगला के पास अज्ञात वाहन ने पिता पुत्र को टक्कर मार दी जिन्हें ग्रामीणों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।