कासगंज: कासगंज शहर में माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर निकाली शोभायात्रा
कासगंज शहर में महेश नवमी के मौके पर माहेश्वरी समाज के द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के गंगा देवी धर्मशाला से किया गया। वहीं शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनात रहा।