नवाबगंज: हैदरगढ़ रोड पर एमबी कॉलेज के पास पुलिस ने चोरी के 1 मोबाइल और बाइक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम द्वारा आज विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्तगण हिमांशु सिंह उर्फ मंगल पुत्र अजय सिंह निवासी चित्रगुप्त नगर लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर व अभिषेक सिंह पुत्र राम प्रताप यादव निवासी विष्णु विहार कालोनी पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस निकट विकास भवन थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।