तारानगर: तारानगर में डीएसपी कार्यालय के सामने बिना नंबर बाइक से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पहचान छिपाकर कानून को दी खुली चुनौती
तारानगर में एक युवक द्वारा ष्ठस्क्ककार्यालय के सामने सरेआम खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। वायरल वीडियो में युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से डीएसपी कार्यालय तारानगर के बाहर स्टंट करता नजर आ रहा है। उसे ना पुलिस का डर है और ना ही दुर्घटना का। यह कृत्य कानून को खुली चुनौती देने जैसा है।