लाडपुरा: इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के केशवपुरा गांव निवासी युवक ने पारिवारिक तनाव में किया कीटनाशक का सेवन एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 31, 2024 इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के केशवपुरा गांव निवासी एक युवक ने आज पारिवारिक तनाव में कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।परिजनों को पता चलने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। दीपक पुत्र गोरुलाल अपने ससुराल गया था वहाँ से लौटने के बाद उसने कीटनाशक का सेवन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।