लाडपुरा: सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी की तबियत बिगड़ी हुई मौत पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम जाँच में जुटी
Ladpura, Kota | May 31, 2024 सेंट्रल जेल में एक मामले में सजा काट रहे एक कैदी की तबियत बिगड़ने पर आज मौत हो गयी।पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। महावीर नगर थाने के हेड कांस्टेबल ने बताया कि तारकेश्वर तिवारी निवासी विज्ञान नगर विस्तार योजना एक मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।