पाटन: रोसरा ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली, गांव को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प
रोसरा गांव की सामाजिक कार्यकर्ता और समाजसेवी अंजना विश्वकर्मा ने सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया कि रोसरा गांव में नशे का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसकी चपेट में बच्चे बड़े सभी आ रहे हैं गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए एक रैली निकाली गई। जिसमें सभी ने मिलकर गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।