अशोक नगर: ईसागढ़ रोड़: संकट मोचन मंदिर के पास ट्रैक्टर-कार की टक्कर, दो घायल
अशोकनगर ईसागढ़ रोड स्थित संकट मोचन के मंदिर के पास कार चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सरस खेड़ी निवासी कम्मो पुत्र झब्बू अहिरवार उम्र 60 वर्ष एवं हैदर निवासी सतनाम पुत्र लल्लू राम अहिरवार उम्र 38 वर्ष दोनों शुक्रवार को रात 8:00 बजे अशोकनगर से हैदर जा रहे थे।