पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को शराब के साथ किया गिरफ्तार
चौक थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 6:40 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि चौक थाना क्षेत्र के शिकारपुर TOP पुलिस कर्मियों के द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 34.24 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।