अरवल: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान
Arwal, Arwal | May 25, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में करीब 12 नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, मुआवजा, बिजली एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायतें रखीं। डीएम ने अधिकांश मामलों का मौके पर निष्पादन करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।