ईसागढ़: ईसागढ़ सहित 26 गेहूं उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात, प्रशासन की तैयारियों पर नज़र
प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में कुल 26 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें ईसागढ़ विकासखंड भी शामिल है।अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह द्वारा इन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ईसागढ़ क्षेत्र में धुर्रा, ईसागढ़, ढाकोनी, पारसोल, बहेरिया और कदवाया शामिल है।