सदर: बीएचयू परिसर में फायर प्वाइंट स्थापित करने की मांग, छात्रों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग उठाते हुए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि देश के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालयों में शामिल बीएचयू जैसे विशाल परिसर में अब तक समुचित फायर प्वाइंट की व्यवस्था नहीं होना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है।