बागेश्वर: उत्तरायणी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य हुआ शुरू
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन सरयू नदी में बनने वाले पैदल पुल बनाने में जुट गया है। गोमती पुल की मरम्मत पूरी हो गई है। इस पर वाहन चलने लगे हैं। इसके अलावा रंग-रोगन तथा नालियों की सफाई का काम तेज हो गया है। सांस्कृतिक दलों से संपर्क किया जा रहा है। मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई है।