#महाराजवाड़ा_स्कूल_के_बच्चों_का_डिजिटल_सपना_हुआ_पूरा MPOnline CSR के तहत मिली कंप्यूटर लैब और स्मार्ट पैनल*
🔸डिजिटल शिक्षा से सँवरेगा उज्जैन के शासकीय विद्यालय का भविष्य: सभापति कलावती यादव ने किया आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण*
उज्जैन, 23 सितम्बर। MPOnline लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाराजवाड़ा क्षेत्र (उज्जैन) में आधुनिक कंप्यूटर लैब की शुरुआत की गई है। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 नए डेस्कटॉप कंप्यूटर और 1 स्मार्ट पैनल प्रदान किया गया। इस सुविधा का लोकार्पण नगर निगम उज्जैन की सभापति सुश्री कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने शिक्षा को एक नई दिशा दी है। डिजिटल सशक्तिकरण विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और शिक्षा को सशक्त बनाकर ही हम आने वाले डिजिटल भविष्य को सक्षम बना सकते हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद MPOnline के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री प्रशांत राठी ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया में तकनीकी कौशल के जुड़ने से शिक्षा अधिक व्यावहारिक और डिजिटल रूप से सशक्त बनी है, जो छात्रों को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर कर रही है। इस दौरान वोकहार्ट फाउंडेशन (Wockhardt Foundation) के श्री कपिल नीमा ने भी कार्यक्रम में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में MPOnline टीम से सुश्री आरती श्रीवास्तव CSR अध्यक्ष, श्री राहुल पालीवाल, लोकेशन हेड, सुश्री नेहा ठाकुर, AI प्रमुख, तथा श्री राघवेंद्र राजपूत, श्री विशाल जाट एवं श्री राहुल चंद्रवंशी (लोकेशन टीम) और श्री अनिरुद्ध (कियोस्क टीम) उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, पार्टी जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष श्री परेश कुलकर्णी, दीनदयाल मंडल लाभार्थी प्रभारी श्री कपिल नीमा, वरिष्ठ पार्षद श्री मधुकर राव यादव, महामंत्री श्री सचिन गोसर और क्षेत्रीय पार्षद सुश्री निर्मला परमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
MPOnline लिमिटेड द्वारा इस कंप्यूटर लैब को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य शासकीय विद्यालय में डिजिटल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। स्मार्ट पैनल के माध्यम से कक्षा में पढ़ाई अधिक संवादात्मक और प्रभावी बन सकेगी, वहीं कंप्यूटरों की उपलब्धता से विद्यार्थियों का तकनीकी और डिजिटल कौशल विकसित होगा।
CM Madhya Pradesh
@टॉप फ़ैन
JDjansampark Ujjain
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
3 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026