जलालाबाद: जलालाबाद तहसील पर आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। तहसील जलालाबाद सभागार में शनिवार दोपहर आयोजित लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों की समीक्षा बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एसडीएम प्रभात राय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए