बक्सर: जिले में चले विशेष अभियान में अपहरण कांड समेत 13 गिरफ्तार, ₹116000 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 24, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अपहरण कांड समेत अन्य मामलों में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 116000 जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में मारपीट के मामले में चार एवं अपहरण कांड के मामले में एक शामिल है।