बांका: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी 26 अप्रैल को पहली बार तिलडीहा मां के दरबार में आएंगे
Banka, Banka | Apr 25, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 अप्रैल 2026 को शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। जिसको लेकर शनिवार की शाम 5 बजे तक तैयारी पूरी कर ली गई। इस संभावित दौरे को लेकर न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राज्यभर में उत्सुकता का माहौल है।