धौलपुर: अवैध गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, 21 ग्राम किया गया बरामद
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत निहालगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान पुराने सदर थाना क्षेत्र के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली