कटनी नगर: कटनी सतना रेलवे मार्ग के पकरिया रोड स्टेशन के समीप 50 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
शुक्रवार को कटनी सतना रेलवे मार्ग के पकरिया रोड स्टेशन के समीप एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसकी सूचना स्थानीय एवं जीआरपी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।