पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास से हटाए जा रहे CCTV कैमरे, 29 जून तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
भवन निर्माण विभाग की ओर से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास 29 जून तक खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद आवास से सामान हटाने का काम तेज हो गया है। सामान को वन पोलो रोड और कौटिल्य नगर स्थित आवासों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को