पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश का शेखपुरा जिला में 11 और 12 जुलाई को आगमन।
पंचायत के मुखिया को बढ़ी टेंशन।
पंचायतों का औचक निरीक्षण करेंगे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया के नेतृत्व में बैठक कर तैयारी में जुटे।
बुधवार के दिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन कुशवाहा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता लोग शामिल हुए। बताते चलें कि दो दिवसीय पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन शेखपुरा जिला में है। इसकी तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक की गई।राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।शेखपुरा जिला में दो दिवसीय पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश 11 और 12 जुलाई को शेखपुरा में आगमन है।जिले के विभिन्न पंचायत का औचक निरीक्षण करेंगे इसके साथ ही साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे ।उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश से एनडीए के सभी कार्यकर्ता लोग मिलेंगे। जिला अध्यक्ष देवन कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि दो दिवसीय शेखपुरा जिला में पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन है जहां जिले के विभिन्न पंचायत में निरीक्षण भी करेंगे और जिले में पदाधिकारी के साथ बैठक कर विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान देवन कुशवाहा मुखिया, हिमांशु पटेल, आलोक कुशवाहा, फजल इमाम मालिक, देवेंद्र कुशवाहा, पम्पुल सिंह, रविंद्र कुशवाहा, विनोद पटेल, चंदन कुशवाहा, अनीश धारी, वीरेंद्र कुशवाहा, सुनील रजक, जवाहर कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा, विजय कुशवाहा, नवीन कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
Devan Mukhiya Devendra Kushwaha Sheikhpura