खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट तितौवा रेलवे स्टेशन के बगल में रखे रेलवे के पाइप में अज्ञात कारणों से गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा आसपास के लोग शहम गए।अफरा तफरी का माहौल हो गया।सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाया।