गोरखपुर: 9 फरवरी को गोरखपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव नौ फरवरी को यहां आएंगे। यहां कुछ देर रहने के बाद बिहार रवाना हो जाएंगे। रेलमंत्री के आगमन को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि गोरखपुर में उनके कार्यक्रम की सूचना अभी नहीं मिली है।जानकारी के मुताबिक रेलमंत्री 9 फरवरी को दिन में 11 बजे के बाद आएंगे और यहां कुछ समय विश्राम कर बिहार के लिए रवाना हो जाएंगे।