बांका: ओड़हरा पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
Banka, Banka | Dec 31, 2025 ओड़हरा पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन बुधवार की दोपहर 12 बजे मुखिया प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। ग्राम सभा के दौरान नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा हुई।