आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक टीम जहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है वहीं पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने, चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया जा रहा है। मंजोरा चेक पोस्ट पर एसडीपीओ ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निरीक्षण से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।