खलीलाबाद: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, कड़ी कार्रवाई होगी: विजय लक्ष्मी गौतम, प्रभारी मंत्री
संतकबीरनगर पहुंचीं प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के सम्मान के विरुद्ध की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है। भाजपा ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी