गभाना: हाइवे बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे बाईपास पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नगला नत्था के पास मथुरा दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र के कस्तला कासिमाबाद निवासी 25 वर्षीय गोलू शर्मा की मौत हो गई,