सांगोद: खेमजी कॉलोनी में दिनदहाड़े घर से बाइक हुई चोरी, पुलिस में करवाई रिपोर्ट दर्ज
Sangod, Kota | Jun 28, 2026 सांगोद थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। नगर के बपावर मार्ग स्थित खेमजी कॉलोनी में शनिवार दोपहर अज्ञात चोर मकान के अंदर खड़ी हीरो बाइक चोरी कर फरार हो गए। बाइक मुकेश कुमार मेहता की बताई जा रही है। घटना का पता तब चला जब परिवार का सदस्य बाहर निकला और बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।