कोल: नगला इन्दा में चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, गला घोटकर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 नगला इन्दा में संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर विवाहिता का शव पड़ा मिला है। 24 वर्षीय ओमवती की शादी 6 वर्ष पूर्व गांव नगला इन्दा निवासी शिशुपाल के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ओमवती का पति शराब पीता था और ओमवती से मारपीट किया करता था। आरोप है कि बुधवार शाम शिशुपाल ने गला घोटकर पत्नी की हत्या की और फरार हो गया।