कोल: पहलगाम घटना के बाद सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन अलर्ट, अलीगढ़ में मौजूद पाकिस्तानियों का डाटा जुटा रहा प्रशासन
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच घटना के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े आदेश जारी किए हैं। भारत में वीजा पर आए पाकिस्तानियों को 48 घंटे में वापस जाने का आदेश जारी किया गया है। सरकार का आदेश मिलने के बाद अब अलीगढ़ में वीजा पर आए पाकिस्तानियों का डाटा जिला प्रशासन जुटाने में जुट गया है।