कोल: गंगा फार्म सेलिब्रेशन में शादी समारोह के दौरान चोरों ने 3 लाख कैश और जेवरात का बैग चुराया, CCTV में हुए कैद
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 मडराक क्षेत्र के गंगा फार्म सेलिब्रेशन में शादी समारोह के दौरान चोरों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। दो चोर शादी समारोह में आए खुजली पाउडर लगाकर व्यक्ति के हाथ में लगा कैश और जेवरात का बैग लेकर फरार हो गए। इस दौरान ज्वेलरी और कैश से भरा बैग ले जाने वाले दोनों चोर लॉज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।