कोल: पहलगाम घटना के विरोध में एएमयू में हिंदू छात्रों ने किया प्रदर्शन, कैंपस में पहली बार लगे 'वन्दे मातरम' के नारे
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध देशभर के लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर एएमयू के हिंदू छात्रों ने उक्त घटना के विरोध में AMU कैंपस में प्रदर्शन किया है। इस दौरान हिंदू छात्रों ने हाथों में तरह-तरह के पोस्टर बैनर लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारो से नारेबाजी की है।