कोल: तहसील में फ्रंट ऑफिस खोलने के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 तहसील में फ्रंट ऑफिस खोलने के विरोध में अलीगढ़ में अधिवक्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर भारी मात्रा में तहसील के अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए फ्रंट कार्यालय को न खोलने देने की मांग की है।