झांसी: प्रेम नगर पुलिस ने लुटेरों के गिरोह को पकड़ा, बरामद हुए जेवर और नगदी
Jhansi, Jhansi | Feb 3, 2025 लुटेरों का गिरोह चढ़ा प्रेम नगर पुलिस के हत्थे , जेवर और नगदी बरामद दरअसल झांसी के प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों के सरगना समेत उनके गिरोह को दबोच लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, तमंचा, कारतूस समेत सोने चांदी के जेवरात और चालीस हजार की नकदी बरामद कर ली।