बेरमो: तेनुघाट में वाहन जांच के दौरान चालकों में हड़कंप, ₹30 हजार का जुर्माना वसूला गया
Bermo, Bokaro | Apr 17, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तेनुघाट में शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ₹30 हजार जुर्माना वसूला गया है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस ने संघन वाहन अभियान चलाया। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व एसआई ओसु प्रदीप ने किया।