झांसी: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, नकल पर रहेगी कड़ी नजर, डुप्लीकेट परीक्षार्थियों को रोकने के DM के निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 19, 2025 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने 1 और 2 नवंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। नगर के 11 केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 1 नवंबर को 3360 और 2 नवंबर को 3120 अभ्यर्थी शामिल होंगे।