बांसवाड़ा: बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन 28 पर्चे दाखिल, प्रत्याशियों में मची होड़
नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को एसडीएम व तहसील कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर 3 बजे तक कुल 60 वार्डों से 28 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। नामांकन का वार्डवार आंकडा वार्ड 1 से 20: 9 आवेदन वार्ड 21 से 40: 8 आवेदन वार्ड 41 से 60:11आवेदन भाजपा में टिकट को लेकर असमंजस दिख रहे।