सुल्तानपुर: सुलतानपुर:शहर के राणा प्रताप महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी
शैक्षिक क्षेत्र में महिलाएं नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।आंकड़े बताते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं।यह बातें राणा प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहीं।वह महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहें थे।