सुल्तानपुर: नगर में सजेगा श्याम बाबा खाटू का दरबार, आयोजक पिंटू अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर में श्याम बाबा खाटू वाले का 22वां फाल्गुन महोत्सव शनिवार को नगर के दुल्हन मैरिज प्वाइंट में मनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय कलाकार सावन नागदा नीमच मध्यप्रदेश व इंदौर से गौरी शरण श्याम प्रभु के भजन पेश करेंगे। सनातन चिंतक भजन सम्राट धर्मेंद्र पांडेय बाबा श्याम प्रभु की आराधना करेंगे।