सुल्तानपुर: जिले भर में महा शिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, मंदिरों पर माथे टेक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें
सुल्तानपुर में जिले भर में शुक्रवार को महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मानी। सुप्रसिद्ध बाबा जनवारीनाथ धाम, धम्मौर के महेशनाथ धाम, हयातनगर के शिव मंदिर और गौरीशंकर मंदिर शाहपुर देवाढ़ में जन सैलाब उमड़ा रहा।