सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने तिकोनिया पार्क में दिया धरना, शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ धरना
जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में धरना हुआ। जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने विद्यालयों में ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन अनिवार्य किए जाने से आ रही समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या है। शिक्षकों को अपनी आईडी पर सिम लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है।