सुल्तानपुर: विकवाजीतपुर के पास से प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के शातिर चोर गिरफ्तार, गांजा पिस्टल तमंचा बाइक और नगदी बरामद
प्रतापगंज अहिमाने के पास से प्रतापगढ़ जिले के एक युवक के 35 हजार रुपए चोरी के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने अब्दुल बिलाल निवासी दरियापुर सूरज टाकीज कोतवाली नगर और सलमान निवासी कजियाना कोतवाली प्रतापगढ़ को विकवाजीतपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पासे गांजा, पिस्टल अवैध तमंचा, बाइक और नगदी बरामद हुई है।