धार: कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दीपावली पर माटी के उत्पादों को बढ़ावा देने व शिल्पियों से कर नहीं वसूलने के निर्देश
Dhar, Dhar | Oct 22, 2024 धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार ज़िले की नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे माटी शिल्पियों को उनके माटी उत्पादों (दीपक, खिलौने, सजावटी समान) को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय निकायों, ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध कराकर विक्रय की व्यवस्था कराएँ।