बहोरीबंद: विजयादशमी पर बाकल थाना में पुलिस स्टाफ ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन
विजयादशमी के पावन अवसर पर कटनी जिले के बाकल थाना परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए धर्म, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।