पंचकूला: सेक्टर-1 में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर साधा निशाना
सेक्टर एक रेड बिशप में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना। सुधा भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई का साया भारतीय घरों में गहराया है । इसके अलावा सब्जियां, खाद्य पदार्थ, एलपीजी ,दालो के दाम आसमान छू रहे है।