पंचकूला: सेक्टर-6 स्थित पुलिस मुख्यालय में एआईजी हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन को लेकर किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की
सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में एआईजी हरियाणा पुलिस मनीषा चौधरी ने किसान आंदोलन को लेकर किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के चलते हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।