चौपारण: 23 मई से 23 जून तक विशेष जल जांच अभियान, पंचायत सचिवालय से हुई शुरुआत
झारखंड सरकार द्वारा 23 मई से 23 जून तक विशेष जल जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत पंचायत सचिवालय में मुखिया ब्रमदेव भुइयां ने की। अभियान के तहत जलसहिया दीदी गांव-गांव और घर-घर जाकर पेयजल कूप व चापानल के पानी की जांच करेंगी। जांच में पानी पीने योग्य नहीं मिलने पर इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। मौके पर कई ग्रामीण एवं जलसहिया उपस्थित रहे।