मझगवां: चित्रकूट पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले वृद्ध को पकड़ा, 29 किलो 500 ग्राम गांजा ज़ब्त
चित्रकूट पुलिस ने अवैध गांजे की खेती करने वाले वृद्ध को गांजा सहित पकड़ा, 29 किलो 500 ग्राम हरे गांजा भी किया जप्त। धर्मनगरी पुलिस ने ग्राम मोहकमगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्कर रामपाल मवासी (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के खेत की बाड़ी से सब्जी-भाजी के बीच छिपाकर उगा