लखीमपुर: एलआरपी चौकी क्षेत्र के छाऊछ गांव में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए के जेवर व नकदी हुई चोरी
छाउछ गांव में अंकुर मिश्रा के मकान में किराए पर रहने वाले राजू वर्मा की एक सोने की चेन, सोने के झाले, चांदी की चार जोड़ी पायल, नोज पिन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, दो चॉदी के सिक्के 1 लाख 55 हजार रु नगद चोरी हुआ है। धीरू वर्मा के घर से चोरों ने 5 सोने की मुहर, 250 ग्राम चॉदी, 2 सोने की अंगूठी, 6 चांदी के सिक्के व ₹10 हजार नगद चोरी हुए हैं।