जशपुर: जशपुर में पहाड़ी कोरवा युवक की पत्थर से वार कर निर्मम हत्या, पूरी वारदात CCTV में कैद हुई
सन्ना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पहाड़ी कोरवा युवक फगुआ राम (उम्र 28 साल) की दो आरोपितों ने डंडे और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार फगुआ राम पंचायत भवन की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान फगुआ ने डंडे से दोनों को डराने का प्रयास